नौका विहार दीपदान महोत्सव एवं श्री श्याम संकीर्तन 29 सितंबर को
मथुरा। श्री श्याम लाडला परिवार, मथुरा के तत्वावधान में नौका विहार दीपदान महोत्सव एवं श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन 29 सितंबर 2026 को शाम छह बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम अग्र वाटिका, मसानी बाईपास लिंक रोड, मथुरा पर आयोजित होगा।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में श्री श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा। इसके साथ ही अखंड ज्योति, अलौकिक श्रृंगार और भजन संकीर्तन का आयोजन होगा। कार्यक्रम में विश्व विख्यात भजन गायिका अनामिका शर्मा जयपुर तथा भजन गायक अंकित लवानिया तथा तान्या शर्मा वृंदावन से सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति देंगे। वहीं श्री श्याम मंदिर मथुरा के महंत भवानी गिरी जी की भी उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को श्री श्याम के भव्य दरबार के दर्शन और भजन-संकीर्तन का लाभ मिलेगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है।



