ग़ाज़ियाबाद

नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, त्रुटियों में सुधार के लिए फॉर्म-8 और नाम कटवाने के लिए फॉर्म-7 भरें

गाजियाबाद। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और उसमें किसी भी तरह की त्रुटि ठीक कराने के लिए अब नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। घर बैठे ही मोबाइल ऐप और निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से मतदाता संबंधी कार्य किए जा सकते हैं। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जांच लें। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे पात्र नागरिक, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है अथवा किसी कारणवश कट गया है, वे फॉर्म-6 भरकर नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन करें। डीएम ने बताया कि मतदाता सूची में नाम, आयु, पता अथवा अन्य विवरण में गलती होने पर फॉर्म-8 के माध्यम से संशोधन कराया जा सकता है। वहीं, किसी अपात्र या मृत व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से हटवाने के लिए फॉर्म-7 भरकर आवेदन किया जा सकता है। नागरिक अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क करने के साथ भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट द्धह्लह्लश्चह्य://1शह्लद्गह्म्ह्य.द्गष्द्ब.द्दश1.द्बठ्ठ या ईसीआई नेट मोबाइल ऐप के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नया नाम दर्ज कराने के लिए आयु और सामान्य निवास से संबंधित निर्धारित दस्तावेज देने होंगे। आयु प्रमाण के लिए जन्म प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, दसवीं या बारहवीं का प्रमाण पत्र और पासपोर्ट सहित मान्य दस्तावेज प्रस्तुत किए जा सकते हैं। निवास प्रमाण के लिए आधार कार्ड, बैंक या डाकघर की पासबुक, पासपोर्ट और निर्धारित उपयोगिता बिल मान्य हैं। डीएम ने स्पष्ट किया कि आधार संख्या देना स्वैच्छिक है और आधार उपलब्ध नहीं होने पर आवेदन निरस्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है। इसलिए स्वयं के साथ परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम भी सूची में जरूर जांचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button