शहर-राज्य
नवागत खण्ड विकास अधिकारी ने कार्यभार संभाला

ग्राम सचिवों के साथ की बैठक
संतकबीरनगर। मंगलवार को नवागत खण्ड विकास अधिकारी के. के. दूबे ने सेमरियावा ब्लाक की ज़िम्मेदारी संभाल ली। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर सरकार की चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं शौचालय, आवास, फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा की और मातहतो को आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिये।
इस अवसर पर असदुल्लाह खान, योगेंद्र गौड़, प्रवेश सिंह, अलाउद्दीन, गिरिजेश यादव, राहुल यादव, लवकुश चौधरी, अस्तित्व कुमार आदि मौजूद रहे।



