शहर-राज्य

दिलावरपुर में विधायक बाबूराम पासवान ने लिया मतदाता जोड़ो अभियान का जायजा

बूथ संख्या 241, 242 और 243 पर नए मतदाताओं के पंजीकरण की ली जानकारी, ग्रामीणों को किया जागरूक

मीनू बरकाती वेलकम इंडिया पीलीभीत

पूरनपुर/पीलीभीत। लोकतंत्र को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों की चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार को ग्राम दिलावरपुर में मतदाता जोड़ो अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बाबूराम पासवान ने शामिल होकर नए मतदाताओं के पंजीकरण और मतदाता सूची को दुरुस्त करने के कार्यों की जानकारी ली।बैठक के दौरान विधायक ने बूथ संख्या 241, 242 और 243 पर पहुंचकर बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) से नए मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा वोटर कार्ड बनवाने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अभियान के तहत अब तक किए गए कार्यों की स्थिति जानी और पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर दिया।इस दौरान विधायक ने मौजूद ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता बनना बेहद जरूरी है। मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति नागरिकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है और जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना पंजीकरण अवश्य कराएं। साथ ही मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसे भी ठीक कराने के लिए जागरूक किया।बैठक में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा हुई। विधायक ने ग्रामीणों को योजनाओं के माध्यम से मिल रहे लाभों की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान रामनिवास शर्मा, रवि शुक्ला, भगवान दीन, रामसेवक वर्मा, चंद्र प्रकाश वर्मा सहित सैकड़ों क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button