शहर-राज्य

तेज़ रफ़्तार दुपहिया वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत

दुधारा थाना क्षेत्र के दुधारा का मामला

संतकबीरनगर। बीएमसीटी बस्ती – मेंहदावल मार्ग पर स्थित दुधारा चौराहे पर बीती रात लगभग दस बजे एक बुलेट वाहन चालक ने फल विक्रेता को ठोकर मार दी। जिससे मौके पर उनकी मौत हो गयी।
दुधारा थाना क्षेत्र के दरियाबाद(कथकपुरवा) निवासी मेवालाल गुप्ता(50) दुधारा चौराहे पर फल की दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं रोज की तरह वह कचरा फेंकने के लिए सडक पार कर जा रहे थे कि इसी बीच लोहरौली की तरफ से तेज रफ्तार बुलेट ने उन्हें ठोकर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पहुचे ग्रामीणों व पुलिस के सहयोग से सीएचसी सेमरियावां ले जाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button