शहर-राज्य

जिलाधिकारी के द्वारा निर्माणाधीन पुलिस लाइन का किया गया निरीक्षण

*कार्यदाई संस्था को दिए निर्देश, सभी निर्माण कार्य की सामग्री में गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान: कविता मीना*

*ग्राम भटेल गौशाला का किया गया औचक निरीक्षण , गर्मी को देखते हुए गौशाला में सभी व्यवस्थाएं कराए सुनिश्चित डीएम*

*गौशाला में उपलब्ध गोवंश को शुद्ध पेयजल एवं हरे चारे की होनी चाहिए पर्याप्त व्यवस्था कविता मीना*

*वेलकम इंडिया हरेंद्र शर्मा*

हापुड़ जनपद की जिलाधिकारी कविता मीना के द्वारा जनपद में निर्माणाधीन पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था के अधिकारी को निर्देश दिए की पुलिस लाइन के निर्माण कार्य को समय सीमा के अंदर तैयार करना सुनिश्चित करें साथ ही निर्माण में प्रयुक्त की जा रही सामग्री एवं गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखें। कार्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। *इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा बृहद गो संरक्षण केंद्र भटेल, विकास खंड हापुड़ का भी औचक निरीक्षण किया गया।* केंद्र पर 494 नर गोवंश संरक्षित हैं। जिलाधिकारी महोदया ने उपलब्ध भूसा, हरा चारा एवं पशु आहार का निरीक्षण किया। पानी की चर में गंदगी पाए जाने पर  संचालक को तुरंत इसे साफ करवाते हुए चूना से पुताई करने हेतु निर्देश दिया। हरे चारे की भूमि पर बोए गए चारे के बारे में ग्राम प्रधान भटेल से पूछताछ की एवं पशुओं को प्रतिदिन हरा चारा उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। केंद्र की व्हाइट वाशिंग कराने तथा आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराने हेतु  सहायक विकास अधिकारी को निर्देशित किया। केंद्र पर संरक्षित गोवंश को समुचित पोषण देने, बायोगैस प्लांट को चालू करने एवं साफ सफाई व्यवस्था बढ़ाने तथा गोबर  के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि गौशाला में अत्यधिक गर्मी को देखते हुए गोवंसो हेतु शुद्ध पेयजल की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने सभी गौशालाओं में पर्याप्त मात्रा में हरा चारा एवं पंख तथा टीन शेड की पूर्ण व्यवस्था करने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद की सभी गौशाला में साफ सफाई एवं सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गोवंशों को साफ पेजल पिलाया जाए।निरीक्षण के समय मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी हापुड़ ,ग्राम प्रधान भटेल एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button