शहर-राज्य

जनसेवा के संकल्प पर कायम मुमताज, अंबेडकर प्रतिमा स्थल का होगा कायाकल्प

संतकबीरनगर। सेमरियावा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद ने नव्वागांव-महदेव स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर मंदिर परिसर के सुंदरीकरण के लिए अपने निजी फंड से टाइल्स उपलब्ध कराकर किए गए वादे को पूरा किया है। जल्द ही प्रतिमा स्थल के चारों ओर टायलीकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके साथ ही परिसर में सामुदायिक शौचालय और इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कराने की भी घोषणा की गई है।

मुमताज अहमद ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक अधिकारों के प्रतीक हैं। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में उनका उद्देश्य केवल राजनीति नहीं, बल्कि जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास है। इसी संकल्प के तहत क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

ग्रामीणों ने अंबेडकर परिसर के सुंदरीकरण की पहल का स्वागत करते हुए इसे सराहनीय कदम बताया। उनका कहना है कि इससे श्रद्धालुओं और आसपास के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा परिसर की सुंदरता भी बढ़ेगी।

इस अवसर पर पंकज कुमार गौतम, राजकुमार, हीरालाल, राजराव, अध्यक्ष दूधराम, चन्द्र प्रकाश आजाद, दिलकेश भारती, सिरताज भगत, महंत रंगीलाल, परशुराम, दिलीप, अविनाश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button