शहर-राज्य

खेड़ा अफगान के माता काली मंदिर चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार।

राजीव कुमार
सहारनपुरअंबेहटा*
थाना नकुड़ पुलिस ने खेड़ा अफगान स्थित माता काली मंदिर में गल्ला तोड़कर चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 1030 रुपये और वारदात में प्रयुक्त लोहे की गुदाल बरामद की है।
घटना 9 मई को ग्राम खेड़ा अफगान निवासी अनुज उपाध्याय पुत्र प्रदीप उपाध्याय ने थाना नकुड़ में तहरीर देकर बताया था कि गांव स्थित माता काली मंदिर का गल्ला तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली गई। मामले में थाना नकुड़ पर मुकदमा संख्या 0264/26 धारा 305ए/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
क्षेत्राधिकारी नकुड़ के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष सुरेश कुमार के नेतृत्व में अंबेहटा चौकी प्रभारी देवेंद्र अधाना व पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शान पुत्र अफसर निवासी ग्राम सरसुला थाना नकुड़, जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी मूल रूप से दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर क्षेत्र का रहने वाला है।
थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपी के कब्जे से मंदिर से चोरी किए गए 1030 रुपये और घटना में इस्तेमाल की गई लोहे की गुदाल बरामद कर ली गई है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के अनुसार मामले में शामिल दूसरे आरोपी अन्नू पुत्र मेहरबान निवासी ग्राम सरसुला की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button