शहर-राज्य

खलीलाबाद में सुभासपा की ‘सामाजिक समरसता महारैली’ में उमड़ा जनसैलाब, वर्चुअल संबोधन से ओमप्रकाश राजभर ने भरा जोश

संतकबीरनगर। जनपद के खलीलाबाद स्थित जूनियर हाई स्कूल का मैदान रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के पीले झंडों और कार्यकर्ताओं के गगनभेदी नारों से पट गया। अवसर था पार्टी द्वारा आयोजित भव्य ‘सामाजिक समरसता महारैली’ का, जिसमें हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं और आमजन ने सुभासपा की बढ़ती राजनीतिक ताकत का अहसास कराया।

वर्चुअल माध्यम से दहाड़े कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर

महारैली का मुख्य आकर्षण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाश राजभर का संबोधन रहा। तकनीकी माध्यम से वर्चुअल लाइव जुड़कर उन्होंने विशाल जनसमूह को संबोधित किया। अपने चिर-परिचित ओजस्वी अंदाज में उन्होंने कहा कि सुभासपा का जन्म ही वंचितों को आवाज देने के लिए हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी सदैव समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के सम्मान, अधिकार और हिस्सेदारी के लिए संघर्षरत रही है और यह लड़ाई रुकने वाली नहीं है। रैली में पहुंचे सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर ने पूरे सभा में हुंकार भरते हुए कहा कि सुभासपा के नेतृत्व में एक बार फिर से 2022 के चुनाव में सरकार आएगी और आगे रणनीति बनाकर काम किया जाएगा।

शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय पर जोर

अपने संबोधन में राजभर ने सामाजिक समरसता, पिछड़ों के हक, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा, “जब तक दलितों, पिछड़ों और वंचितों को उनका पूरा हक नहीं मिल जाता, तब तक सामाजिक न्याय की अवधारणा अधूरी है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे संगठन को बूथ स्तर तक इतना मजबूत बनाएं कि विपक्षी दल मैदान छोड़ दें।

जनसैलाब में तब्दील हुई महारैली

खलीलाबाद की धरती पर आयोजित इस रैली में क्षेत्रीय पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों की भारी मौजूदगी ने इसे एक विशाल जनसैलाब में परिवर्तित कर दिया। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। रैली के माध्यम से पार्टी ने आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए अपनी इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार रखे और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय नेतृत्व ने भारी संख्या में आए लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान रैली प्रभारी जितेंद्र सिंह और सेमरियावां ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद ने अहम भूमिका निभाई कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में सुभासपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button