शहर-राज्य

कॉग्रेस के  कार्यकर्ताओं ने महंगाई को लेकर जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन 

मथुरा।मथुरा कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर की अध्यक्षता में मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर महंगाई को लेकर  ज्ञापन सौंपा गया।  ज्ञापन के बारे में जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर में बताया कि इस वक्त महंगाई की मार से आम जनमानस परेशान है उन्होंने कहा कि जिस तरीके से आए दिन पेट्रोल डीजल तथा घरेलू गैस में वृद्धि हो रही है यह आम जनमानस की कमर को तोड़ रही है। उन्होंने कहा कि जब बीजेपी सरकार सत्ता में नहीं थी तब इनको महंगाई डायन लगती थी लेकिन अब लगता है कि महंगाई से इनको  प्रेम हो गया है। अब बीजेपी के लोगों को महंगाई नहीं दिख रही है, इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर भाजपा सरकार महंगाई को कम नहीं करेगी तो कांग्रेस इसका  उग्र आंदोलन करेगी जिसकी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button