कृषि अधिकारियों ने उर्वरक केन्द्रों पर की छापेमारी, दुकानों पर मचा हड़कम्प

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी
बर्डपुर/सिद्धार्थनगर।विकास क्षेत्र बर्डपुर में स्थित फर्टीलाइजर व उर्वरक की दुकानों पर शुक्रवार को कृषि अधिकारियों के टीम द्वारा छापेमारी किया गया, जिससे क्षेत्र के दुकानदारों में पूरा दिन हड़कम्प जैसा माहौल रहा। शुक्रवार को उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, सहायक आयुक्त एवं एडीओ सहकारिता ने अपने टीम के साथ विभिन्न दूकानों पर छापेमारी व औचक निरीक्षण के दौरान दुकानदारों के अभिलेखों का जांचोपरान्त सख्त हिदायत दिये। उप कृषि निदेशक राजेश कुमार ने शुक्रवार को अपनी टीम के आला अधिकारियों के साथ बर्डपुर क्षेत्र में पहुंचकर विजय खाद भण्डार नोनहवा, राम विलास मौर्या खाद भण्डार बर्डपुर नं0- 07, कैफ ट्रेडिंग कम्पनी मोहाना, अहमद खाद भण्डार मोहाना, सफीक खाद भण्डार मोहाना, मतीउल्लाह खाद भण्डार यूसूफपुर का औचक निरीक्षण किये। औचक निरीक्षण में सभी खाद केन्द्रों पर उर्वरक वितरण/स्टाक रजिस्टर, पीओएस मशीन एवं गोदाम में रखें उर्वरकों का जांच किये तथा सभी उर्वरक विक्रेताओं को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देशित किये की किसानों का फार्मर रजिस्ट्री, खतौनी, आधार के द्वारा पीओएस मशीन पर अंगूठा लगवाकर उचित मूल्य पर उर्वरक का वितरण करें। मतीउल्लाह खाद भण्डार यूसूफपुर के संदिग्धता के आधार पर दूकान से विभिन्न रसायन खाद का नमूना भी लिये। उप कृषि निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि किसानों से शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की जायेंगी। औचक निरीक्षण के दौरान सभी दुकानों के वितरण रजिस्टर में अंकित किसानों के अभिलेखों का सघनता से जांच कर किसानों से फोन पर बात किया गया।

