एबीवीपी का कलेक्ट्रेट पर धरना एवं प्रदर्शन। जिला कलेक्टर के माध्यम से कुलाधिपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

धौलपुर राजस्थान। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,धौलपुर के बैनर तले महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय (MSBU) में चल रही घोर अनियमितताओं और हाल ही में घोषित परीक्षा परिणामों में अधिकतम विद्यार्थियों को अनुत्तीर्ण किए जाने के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया । कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन और कुलपति के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए इसे ‘छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़’ करार दिया।
जिला कार्यालय मंत्री करुणा शर्मा ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने मूल्यांकन की मर्यादाओं को ताक पर रख दिया है। यह अविश्वसनीय है कि बड़ी संख्या में नियमित और होनहार छात्रों को एक साथ अनुत्तीर्ण कर दिया गया। छात्रों का आरोप है कि कॉपियों की जांच सही ढंग से नहीं की गई है और अंक तालिका में तकनीकी खामियां हैं।भाग संयोजक रघुराज परमार ने कहा कि महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय वर्तमान में केवल फीस वसूली का केंद्र बनकर रह गया है। समय पर परिणाम जारी न करना, परिणामों में त्रुटियां होना और छात्रों की शिकायतों पर सुनवाई न करना यहाँ की नियति बन चुकी है। भाग संयोजक जतिन अग्रवाल और प्रज्ञान डागुर ने स्पष्ट किया कि छात्रों के खून-पसीने की कमाई और उनकी मेहनत को इस तरह बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा।
जिला संयोजक समरथ गुर्जर ने बताया कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल (कुलाधिपति) के नाम ज्ञापन सौंपकर निम्नलिखित मांगें रखीं हैं
निष्पक्ष पुनर्मूल्यांकन: सभी विवादित परिणामों और अनुत्तीर्ण छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की फिर से जांच करवाई जाए।
दोषियों पर कार्रवाई: उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों और संबंधित परीक्षा नियंत्रक अधिकारियों को तुरंत निलंबित किया जाए।
पारदर्शी व्यवस्था: विश्वविद्यालय में होने वाली प्रशासनिक नियुक्तियों और परीक्षाओं में पारदर्शिता लाई जाए ताकि बार-बार होने वाली ऐसी अनियमितताओं पर रोक लग सके। निश्चित समय अंतराल–एक सेमेस्टर के बाद दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा में निश्चित अंतराल होना चाहिए । जिससे वे अच्छी तरह तैयारी कर सकें । इस अवसर पर प्रांत कार्य समिति सदस्य शिवानी ठाकुर, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य निशा कुशवाह,,नगर सहमंत्री ज्योत्स्ना शर्मा, अंकित शर्मा, नगर मंत्री सूरज गुर्जर, कन्या कॉलेज इकाई अध्यक्ष तान्या समाधिया, कुलदीप , आकाश कंसाना श्री भगवान, अनुराग, शिवांशु परमार, मनीष शर्मा, शनि नागर, सागर सोनी, योगेश सिंह, सत्येंद्र, राज, अफजल, कन्हैया, प्रमोद, संतोष, लव,अर्चित,आदित्य, सचिन शर्मा मयंक, कृष्णा, प्रशांत, शिवमकुशवाह ,ओमकार शर्मा, सत्यम , सचिन बघेल श्री भगवान कुशवाह, सागर कश्यप, सौरभ, नैतिक बंसल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।



