शहर-राज्य

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने ली एनईपी परीक्षाओं एवं नए शैक्षिक सत्र की समीक्षा बैठक

मथुरा। टीएफसी वृंदावन के कॉन्फ्रेंस हॉल में माननीय उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अंतर्गत आयोजित परीक्षाओं एवं आगामी उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रोफेसरों ने सहभागिता की।

बैठक के दौरान माननीय मंत्री द्वारा नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षा आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए सभी महाविद्यालयों को पूर्ण सतर्कता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करना होगा।

इसके साथ ही मंत्री महोदया ने महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं पर विशेष बल दिया। उन्होंने “नारी वंदन अभियान” के अंतर्गत छात्राओं से जुड़े प्रमुख विषयों पर चर्चा करते हुए प्रत्येक उच्च शिक्षा परिसर में स्वच्छ शौचालय, सुव्यवस्थित कॉमन रूम तथा सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन के सहयोग को अनिवार्य बताया।

बैठक में प्रमुख रूप से डॉ. ललित मोहन शर्मा (प्राचार्य, बी.एस.ए. कॉलेज), डॉ. विनय चौधरी (प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय वृंदावन), डॉ. गोविंद चावला, डॉ. सुरेश चौधरी, डॉ. एस.के. राय, डॉ रवीश शर्मा, डॉ. वी.पी. राय, डॉ. बी.के. गोस्वामी, फतेह कृष्ण, डॉ. यू.के. त्रिपाठी, शाहरुख उस्मानी एवं अमित कुमार सहित विभिन्न शिक्षाविद् उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button