शहर-राज्य

आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत थाना दुधारा पुलिस द्वारा रूट मार्च, ताजिया मार्गों का निरीक्षण एवं ड्रोन कैमरे से निगरानी

संतकबीरनगर। 

आगामी मोहर्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना महुली पुलिस द्वारा क्षेत्र में व्यापक रूट मार्च किया गया। थानाध्यक्ष दुधारा अमित कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजारों, कस्बों एवं ताजिया जुलूस मार्गों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया । रूट मार्च के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा का संदेश दिया गया तथा आमजन में विश्वास एवं सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ किया गया। पुलिस की प्रभावी उपस्थिति से नागरिकों को यह संदेश दिया गया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा मोहर्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है ।

इस दौरान थाना दुधारा पुलिस ने  क्षेत्र के समस्त ताजिया जुलूस मार्गों का गहन निरीक्षण किया। मार्गों पर पड़ने वाले विद्युत तारों, संवेदनशील स्थलों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, संकरे रास्तों एवं यातायात व्यवस्था का परीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। ताजियादारों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरे के माध्यम से हवाई निगरानी भी की गई। ड्रोन कैमरे द्वारा जुलूस मार्गों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील बिंदुओं की निगरानी कर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का आकलन किया गया। इस तकनीकी निगरानी के माध्यम से किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अव्यवस्था अथवा सुरक्षा संबंधी चुनौती पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।

पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं। कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button