शहर-राज्य

अनिल चौधरी के नेतृत्व में जन स्वाभिमान दिवस पर अपना दल (एस) ने दिखाई ताकत, लखनऊ में उमड़ा जनसैलाब

  • डॉ0 सोनेलाल पटेल की जयन्ती पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शोहरतगढ़ से भी पहुंचा बड़ा काफिला,
    जुटे हजारों कार्यकर्ता।

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।अपना दल (एस) के संस्थापक, किसानों, गरीबों, पिछड़ों, दलितों एवं वंचित समाज के मसीहा डॉ0 सोनेलाल पटेल की जयन्ती के अवसर पर 2 जुलाई को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (गोमती नगर) में ‘जन स्वाभिमान दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक शामिल हुए। वहीं कार्यकर्ता पूरे आयोजन में उत्साह, जोश और संगठन की मजबूती स्पष्ट रूप से देखने को मिली। आपको बता दें कि विधानसभा क्षेत्र 302 शोहरतगढ़ से प्रदेश सचिव (शिक्षा प्रकोष्ठ) अनिल चौधरी के नेतृत्व में लगभग 1000 से 1200 कार्यकर्ताओं का विशाल जत्था सुबह रवाना होकर लखनऊ पहुंचा। कार्यकर्ता कार, बस, जीप समेत विभिन्न वाहनों से ढोल-नगाड़ों और जोशीले नारों के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे। पूरे रास्ते कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान डॉ0 सोनेलाल पटेल के विचारों, सामाजिक न्याय, किसान हित और वंचित समाज के अधिकारों के लिए उनके संघर्ष को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अनिल चौधरी सहित वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। शोहरतगढ़ से पहुंचे प्रतिनिधि मण्डल में अशोक चौधरी, आशीष चौधरी, राजेश वर्मा, राम लुटावन वाल्मीकि, रोशन लाल चौहान, अनवर अली, देवेन्द्र यादव, मुन्नू मौर्य, अमित मौर्य, हनुमान प्रसाद, सन्तोष कुमार, कौशलेन्द्र त्रिपाठी, अखिलेश त्रिपाठी, इश्तियाक खान तथा शंकर सिंह सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे। प्रदेश सचिव अनिल चौधरी ने कहा कि डॉ0 सोनेलाल पटेल ने अपना पूरा जीवन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित किया। उनका संघर्ष और विचार आज भी लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। वहीं जन स्वाभिमान दिवस समारोह नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और सम्मान के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है। कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा डॉ0 सोनेलाल पटेल के अधूरे सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। उत्तर प्रदेश लखनऊ में आयोजित इस विशाल शक्ति प्रदर्शन को अपना दल (एस) के संगठनात्मक विस्तार और कार्यकर्ताओं के उत्साह का महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button