शहर-राज्य

संयुक्त प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमंडल 29 जुलाई को नगर आयुक्त एवं उपाध्यक्ष मेरठ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष को सौंपेगा ज्ञापन

उज्ज्वल रस्तौगी 

मेरठ। संयुक्त प्रेस क्लब (रजि.) मेरठ के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों, पत्रकार साथियों, संपादकों, प्रकाशकों तथा दैनिक प्रातःकालीन, सायंकालीन दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक एवं मासिक समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों को सूचित किया जाता है कि समाचार पत्रों एवं पत्रकार हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर बुधवार, 29 जुलाई 2026 को एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम मेरठ एवं मेरठ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपेगा।

कार्यक्रम के अनुसार सभी संयुक्त प्रेस क्लब के पदाधिकारीगण, सदस्यगण एवं पत्रकार साथी एवं समाचार पत्र प्रतिनिधि प्रातः 11 बजे कमिश्नरी चौराहा, मेरठ पर एकत्रित होंगे। इसके उपरांत संयुक्त प्रेस क्लब के अध्यक्ष अतुल माहेश्वरी एवं महामंत्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह तोमर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त, नगर निगम मेरठ के कैंप कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपेगा। तत्पश्चात प्रतिनिधिमंडल उपाध्यक्ष, मेरठ विकास प्राधिकरण को भी मांग पत्र सौंपेगा।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की जाएगी कि पूर्व वर्षों की भांति 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस एवं 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर नगर निगम मेरठ, मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा दैनिक प्रातःकालीन समाचार पत्र, दैनिक सायंकालीन समाचार पत्र, साप्ताहिक समाचार पत्र, पाक्षिक (15 दिवसीय) समाचार पत्र एवं मासिक समाचार पत्रों को बिना किसी भेदभाव के विज्ञापन जारी किए जाएं।

इसके अतिरिक्त सभी पात्र समाचार पत्रों को विभागीय रोस्टर में शामिल करने, विभागीय टेंडर, निविदाएं, जनहित सूचनाएं एवं अन्य विज्ञापन निष्पक्ष रूप से जारी करने तथा छोटे, लघु एवं क्षेत्रीय समाचार पत्रों को भी समान अवसर प्रदान करने की मांग उठाई जाएगी, ताकि सरकारी योजनाओं एवं विभागीय सूचनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार जन-जन तक हो सके।

यह जानकारी अतुल माहेश्वरी अध्यक्ष, संयुक्त प्रेस क्लब एवं धर्मेंद्र प्रताप सिंह तोमर महामंत्री, संयुक्त प्रेस क्लब (रजि.) मेरठ ने जारी एक प्रेस में गति के माध्यम से दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button