संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान खलीलाबाद तहसील में कुल 108 फरियादियों के विभिन्न मामलों से संबंधित प्रार्थना पत्रों की हुई सुनवाई, 10 प्रकरणों का कराया गया तत्काल निस्तारण एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समाधान दिवस

संतकबीरनगर। सोमवार को उपजिलाधिकारी सदर हृदय राम तिवारी की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उ जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारीगण संबंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के प्रति अधिकारी व कर्मचारीगण संवेदनशील रहें , इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न किया जाय।
उप जिलाधिकारी ने शिकायत से सम्बंधित विभागीय अधिकारी को मौके पर बुलाकर तत्काल निस्तारित करने अथवा भूमि विवाद/अन्य किसी विवाद की स्थिति में शिकायतकर्ता सहित सभी पक्षों की उपस्थिति में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य है, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाये जाने पर जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।
तहसील समाधान दिवस में कुल 108 मामले प्रस्तुत हुए जिसमें दस मामलों का त्वरित निस्तारण किया गया। नौ मामलों में टीम रवाना की गई।
इस अवसर पर तहसीलदार आनन्द ओझा, नायब तहसीलदार हरेराम यादव सहित तहसील से सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।



