आध्यात्म

श्री राम बालाजी सेवा समिति जहूरगंज में भव्य बालाजी शोभा यात्रा का किया गया आयोजन

शोभा यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

28 अप्रैल को होगा भव्य बाला जी महाराज का जागरण

(ब्यूरो चीफ लुकमान खान) दैनिक वेलकम इंडिया

जनपद पीलीभीत की तहसील पूरनपुर की ग्राम पंचायत दुर्जनपुर कला के जहूरगंज में श्री बालाजी सेवा समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा आगामी 28 अप्रैल को भाव जागरण का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत समिति के श्रद्धालु भक्तजनों द्वारा मेहंदीपुर धाम राजस्थान के लिए ज्योति लाने के लिए भक्ति गए हुए थे जिनका आगमन 25 अप्रैल को हुआ ज्योति दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी यह शोभा यात्रा गढ़वा खेड़ा से लेकर कुरैया मनिहारिया सोंधा नजीरगंज होते हुए जहूरगंज स्थित प्राचीन श्री राम मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई जिसमें सुंदर-सुंदर झांकियों की भी झलकियां देखने को मिली क्या बच्चे क्या बुजुर्ग क्या महिलाएं क्या जवान सभी में अनोखा उत्साह देखने को नजर आया आपको बताते चलें पुलिस प्रशासन का भी इस शोभा यात्रा में विशेष योगदान रहा इस समिति में विशेष करके युवाओं का योगदान है सेवा समिति के अध्यक्ष अजय वर्मा ने सारी व्यवस्था को सुचारू ढंग से देखते हुए कार्यक्रम को सुंदर रूप प्रदान किया वहीं मुख्य पुजारी शिवा अर्कवंशी ने अपना पूरा सहयोग प्रदान किया पत्रकार संगठन ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष रामनिवास कश्यप पूरे कार्यक्रम में मौजूद रहे वहीं कार्यक्रम की शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी मंडल सुल्तानपुर के मंडल अध्यक्ष मनोज वर्मा ने भी पहुंचकर ज्योति दर्शन किए पूरे क्षेत्र में यह कार्यक्रम विशेष चर्चा का विषय बना रहा तथा लगातार क्षेत्रीय जनता से आगामी जागरण के लिए निवेदन किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button