शहर-राज्य

चंद्र सरोवर में बहेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतधारा, 29 अक्टूबर से सजेगा भक्ति और रासलीला का दरबार

सूरश्याम गौशाला सूरकुटी परासौली में 19वें सूर-श्याम गौ आराधन महोत्सव का होगा भव्य आयोजन, संत-महात्माओं का मिलेगा पावन सानिध्य

मथुरा /गोवर्धन । ब्रजभूमि की पावन धरा पर स्थित चंद्र सरोवर के समीप सूरश्याम गौशाला, सूरकुटी परासौली में 29 अक्टूबर से 20 वें सूर-श्याम गौ आराधन महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत पीयूष वर्षण, नित्य रासलीला और संत-महात्माओं के पावन सानिध्य में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

महोत्सव में अनंत श्रीविभूषित श्रीमज्जगद्गुरु श्री अग्रपीठाधीश्वर एवं मलूकपीठाधीश्वर श्री राजेंद्रदास देवाचार्य जी महाराज श्री रैवासा-वृंदावन धाम के श्रीमुख से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, भक्ति, प्रेम और धर्म के संदेशों का प्रसार होगा। आयोजकों के अनुसार, पिछले 19 वर्षों से सूर-श्याम गौ आराधन महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान 29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक प्रतिदिन नित्य रासलीला का आयोजन होगा। इसका निर्देशन रासाचार्य स्वर्गीय श्री राम शर्मा जी के सुपुत्र श्री कुंजबिहारी भैया जी करेंगे। रासलीला मंडल वृंदावन के कलाकार भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मनोहारी मंचन कर ब्रज की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा को जीवंत करेंगे। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर पूज्य श्री गुरूशरणानंद जी महाराज, रमणरेती गोकुल, आचार्य गोस्वामी पूज्य पंकज लाल जी महाराज श्री, पूज्य भूषण बाबा महाराज श्री, पूज्य किशोर दास देव जू महाराज, पूज्य रामप्रवेश दास जी महाराज, पूज्य बिहारीदास जी महाराज भक्तमाली, पूज्य सियाराम दास जी महाराज और पूज्य मदन मोहन दास जी महाराज सहित अनेक संत-महात्माओं का पावन सानिध्य प्राप्त होगा।

महोत्सव के मनोरथी मुंबई निवासी श्री रश्मि भाई भीम जयानी एवं श्रीमती रेखा रश्मि भीम जयानी हैं। आयोजन के अंतर्गत 6 नवंबर को दोपहर 12 बजे भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने और रासलीला के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button