शिक्षा मित्रों ने मांगो के लिए मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के बैनर तले जिला अध्यक्ष खेमसिंह चौधरी के नेतृव में सैकड़ों शिक्षा मित्रों ने वट वृक्ष से प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुँच कर मुख्यमंत्री के नाम जिला अधिकारी की अनुपस्थिति में उपजिला अधिकारी अतिरिक्त प्रभार को अपनी मांगों के सम्बंध में ज्ञापन दिया ।
संघ के जिला खेमसिंह चौधरी ने बताया कि प्रदेश नेतृव के आह्वान पर समस्त जनपदों में आज ज्ञापन दिए गए हैं उसी के अनुसार आज जनपद मथुरा में भी मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि 3 जनवरी 2025 के शासनादेश का पालन करते हुए शिक्षा मित्रों के स्थान्तरण / समायोजन किये जायें , शिक्षको के लिए आयोजित होने वाली स्पेशल टीईटी में शिक्षा मित्रों को भी शामिल किया जाए , अस्सी से नब्बे हजार शिक्षा मित्र जो टैट पास हैं और शिक्षक की योग्यता रखते हैं उनका शिक्षक पद पर सीधे समायोजन किया जाए , शिक्षा मित्रों को 11 महीने के स्थान पर 12 माह का मानदेय दिया जाए , शिक्षा मित्रों की सेवा निवर्ती आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष की जाए , और पिछले 10 वर्षों में जो शिक्षा मित्र असमय मृत्यु को प्राप्त हुए हैं उनके परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए उनके परिवार के एक सदस्य को उसकी योग्यता अनुसार सरकारी नोकरी दी जाए ।
संघ के जिला संरक्षक दीपक गुप्ता ने बताया कि अगर सरकार शिक्षा मित्रों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए मांगो को नही पूरा करती है तो नवम्बर माह में लखनऊ में एक बड़ा धरना प्रदर्शन किया जाएगा ।
ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री मुंसिफ अली , जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष ठाकुर योगेन्द्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार चौधरी, तेजवीर सिंह, प्रह्लाद सिंह, बनी सिंह सागर, भगवान सिंह,भरत जोशी, शिवकुमार शर्मा, चन्द्रमोहन, नारायण सिंह, संगीता चौहान, सीमा देवी, पिकी, पूनम, कुसम, शीतल, उषा देवी, मालती, श्याम सिंह, संजय भार्गव, आशा सिंह, सुनीता, मीना, नीरज, चेतना, वन्दना आदि शिक्षा मित्र रहे।



