शहर-राज्य

वृक्षारोपण अभियान में बांटे पौधे 

-नौहझील में हुआ वृक्षारोपण व पौधे विचरण 

मथुरा/नौहझील। प्रकृति हमें जीवन देती है। अब हमारी बारी है, उसे कुछ लौटाने की। एडवर्ड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के डिजिटल मार्केटिंग में 15 वर्ष एवं किसानों के हित में मेरी खेती डाट काम के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में नौहझील स्थित ब्रज धाम फ़ार्म पर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ हुआ। 

जेवी ग्रीन फाउण्डेशन के सहयोग से 1000 फल एवं छायादार पौधों के निःशुल्क वितरण एवं वृक्षारोपण अभियान का यहां शुभारंभ हुआ। 

शनिवार 12 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, हरियाली और स्वस्थ पर्यावरण का संकल्प है। एडवर्ड मीडिया से कृष्ण -दिनेश पाठक ने हर व्यक्ति से एक पौधा हर वर्ष लगाने व उसको देख देख के लिए गोद लेने की अपील की। 

जेवी ग्रीन फाउण्डेशन के संस्थापक जगराम यादव ने  आग्रह किया कि आप अपने परिवार एवं मित्रों सहित इस अभियान का हिस्सा बनें। एक पौधा अपने साथ लेकर जाएँ और उसे अपने घर, खेत या इस पडौस में लगाएं। 

मुकेश भारद्वाज, बच्चू लाल शर्मा, तेजपाल चौधरी, योगेन्द्र गुप्ता, राजू, मोरध्वज, मनोज पाठक, बिजेंद्र सिंह प्रधान, संतोष भारद्वाज, यज्ञदत्त, रोहित शर्मा, जगराम यादव, दिलीप यादव, अंकित तिवारी, रोहित, संजंय, नारायण, गेंदालाल पाठक, दिनेश , कृष्ण पाठक, सोनेश आदि ने भाग लिया । सेवानिवृत्त शिक्षक छेदालाल पाठक ने आभार प्रदर्शन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button