शहर-राज्य

विभिन्न 9समस्याओं से सम्बंधित भाकियू भानु गुट ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

संतकबीरनगर। भाकियू भानु गुट के राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिले के किसानों की कुल 9 विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।जिसमें कहा गया है कि किसानों की समस्याओं का निदान अविलम्ब नहीं हुआ तो संगठन जल्द ही बृहद आंदोलन करने को बाध्य होगा।जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
भाकियू भानु गुट के राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह ने कहा कि जिले में जो विद्युत विभाग द्वारा प्रीपेड मीटर लगाये गये हैं उनसे बिल ज्यादा देना पड़ता है।बकाया बिजली कट जाने पर बकाया के साथ ही एक्स्ट्रा पैसा जमा करने पर बिजली सप्लाई भल की जाती है।ऐसे में प्रीपेड मीटर तत्काल हटवाया जाये।जिले में प्राइवेट समूहों द्वारा महिलाओं को2%ब्याज बताकर उनसे18से22%तक जबरन व्याज वसूल जाराहा है।जिससे अधिकतर महिलाओं को अपने जेवर गिरवी रखने व जमीन को बेचने पर मजबूर होना पड़रहा है।ऐसे में इनके लाइसेंस को निरस्त कर इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाये।मगहर पुलिस चौके के पास प्रवेश पर बने सेल्फ़ी प्वाइंट के पास अवैध रूप से ट्रक खड़े रहते हैं।जिससे इसकी शोभा खराब होरही है।ऐसे में तत्काल ट्रकों को हटवाया जाये।आगे बताया कि जिले में तमाम किसानों की किसान सम्मान निधि बकाया है।जिसे तत्काल दिलवाया जाये।नगरपंचायत मगहर के मुख्य चौराहों पर लगभग17लाख रूपये की लागत से सीसी टीवी कैमरे लगे हैं जो अक्सर खराब हैं।इसे ठीक कराया जाय।इसकी जांचकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाये। ग्राम सभा बेरा के मोहनबरा गांव में विद्युत सप्लाई बांस बल्ली के सहारे की जाने से अप्रिय घटनाओं की आशंका बढ़ गयी है।ऐसे में विद्युत पोल की व्यवस्था कराई जाये।नरपंचायत मगहर के पुलिस चौकी मगहर के पास बने शौचालय बंद पड़े हैं।जिनकी साफसफाई कर चालू कराया जाये।ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत कटौती ज्यादा होने से गांवों अंधेरे में डूबा रहता है।ऐसे में विद्युत बहाली की जाये।नेशनल हाइवे स्थित रैना पेपर मिल के द्वारा मिल से निकली राखों को हाइवे के किनारे फेंक देने से लोगों को आवागमन में परेशानी पड़ती है।जिससे दुर्घटनाओं की शंका बढ़ जाती है।ऐसे में हाइवे के किनारे राख फेकने से मना किया जाये।आगे कहा कि अगर जल्द इसका निदान नहीं हुआ तो बृहद आंदोलन किया जायेगा।जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
इस मौके पर जयपाल मौर्य,सूरज श्रीवास्तव,
हरिओम चौहान,रविन्द्र सिंह,विजयबहादुर चौहान,चंदन चौहान,राजबली चौरसिया,जुगानू,ईश्वरचंद चौहान,कालीचरण चौहान,रामप्रीत चौहान आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button