शहर-राज्य

जुआ खेलते इंटर कालेज के प्रवक्ता समेत पांच गिरफ्तार, बाइक सीज

मिर्जामुराद। मिर्जामुराद क्षेत्र के प्रतापपुर गांव (मिर्जामुराद) स्थित एक पब्लिक स्कूल के पीछे पोखरे के पास शनिवार को जुआ खेल रहे एक इंटर कालेज के प्रवक्ता समेत पांच को पुलिस ने गिरफ्तार कर 52 ताश के पत्ते व 12 हजार 570 रुपया बरामद कर लिया व जुआड़ियों की दो बाइक पुलिस ने सीज कर दिया।
मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि खजुरी चौकी प्रभारी गणेश पटेल पुलिस टीम के साथ प्रतापपुर तिराहा के पास वाहन चेंकिग कर रहे थे उसी समय मुखबिर से सूचना मिली कि सी.वी.एस पब्लिक स्कूल के पीछे पोखरे पास कई लोग जुआ खेल रहे हैं।जिसपर चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर पोखरे पास से जुआ खेल रहे चंदौली में एक इंटर कालेज में प्रवक्ता प्रतापपुर निवासी अजय कुमार समेत प्रदुम्न पटेल, विशाल पटेल, विनोद कुमार व आषाढ़ गांव निवासी रिंकू कुमार पटेल को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने 52 ताश के पत्ते के साथ बारह हजार पांच सौ सत्तर रुपया बरामद करते हुए दो बाइक सीज कर दिया।जुआड़ियों के खिलाफ पुलिस ने सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी को निजी मुचलके पर रात में छोड़ दिया।गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में चौकी प्रभारी के साथ एसआई अविनाश कुमार सिंह, सत्य प्रकाश यादव, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार यादव, रामाश्रय सरोज, साहिल सरोज समेत अन्य लोग रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button