शहर-राज्य

वार्ड 72 में मातृ शक्ति ने सेवा भारती की बेटियों कोरक्षाबंधन पर दिया अपना आशीर्वाद : वरुण शर्मा

वार्ड 72 की मातृशक्ति ने युवा भाजपा कार्यकर्ता और प्रसिद्ध समाजसेवी वरुण शर्मा द्वारा सेवा भारती के साथ मिलकर रक्षाबंधन के पर्व पर आयोजित मेहंदी लगाने के कैंप में बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराकर और मेहंदी लगवाकर अपने समाज की बेटियों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर वरुण शर्मा ने आर्थिक रूप से कमजोर 11 बहनो को निशुल्क मेहंदी लगवाई जिसे वार्ड के निवासियों ने बेहद सराहा.

वरुण शर्मा का कहना है कि वह पिछले कई सालों से प्रमुख हिंदू त्योहारों पर मातृशक्ति के लिए सेवा भारती के साथ मिलकर ऐसे आयोजन करते रहते हैं जिसका मूल उद्देश्य है कि अपने हिंदू समाज की बेटियों को सशक्त बनाना। इन कार्यक्रमों से न केवल हिंदू समाज की बहन बेटियां सशक्त और आत्मनिर्भर बनती हैं बल्कि हिंदू त्योहारों में विधर्मियों की घुसपैठ भी कम होती है। वरुण शर्मा जन जन तक इस संदेश को पहुंचाने की मुहिम में लगे हैं कि हिन्दू त्योहारों पर हिंदू समाज से ही खरीदारी की जाए और उन्हें ही काम का अवसर दिया जाए।

इस आयोजन में शिवम मित्तल, डॉ आचार्य कृति शर्मा, सौम्या राय और अशोक परवाल ने बड़ी भूमिका निभाई। वार्ड 72 की मातृशक्ति ने वरुण शर्मा के प्रयास और सेवा भारती के बच्चों के कौशल को भूरि भूरि प्रशंसा की और उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button