शहर-राज्य

काइंड हॉस्पिटल में 31 अगस्त को मरीजों को परामर्श देंगे वरिष्ठ विशेषज्ञ

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। बेदौला चौराहा स्थित काइंड हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर में 31 अगस्त को लखनऊ के वरिष्ठ चिकित्सक एवं पेट, आंत व कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. खान मरीजों को परामर्श देंगे।चिकित्सक सुबह नौ बजे से अस्पताल में उपलब्ध रहेंगे।
अस्पताल के निदेशक डॉ. लुकमान अहमद ने बताया कि डॉ. खान पेट एवं आंत संबंधी रोगों, उन्नत दूरबीन विधि से होने वाली शल्य चिकित्सा तथा कैंसर रोगों से संबंधित मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगे।पेट, यकृत और कैंसर संबंधी समस्या से पीड़ित मरीज इस विशेष परामर्श सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि मरीजों को परामर्श के लिए पहले से समय लेने की सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए 7860346666 और 8922980229 मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सक के उपलब्ध रहने से क्षेत्र के मरीजों को स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह मिल सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button