ग़ाज़ियाबाद

आधार और आंखों की जांच जनसेवा शिविर में सैकड़ों को मिला लाभ

वेलकम इंडिया

गाजियाबाद। जन सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राष्ट्रीय व्यापार मंडल गाजियाबाद द्वारा डाक विभाग के सहयोग से एवं गाजियाबाद सदर विधायक संजीव शर्मा के निर्देशन में सरस्वती शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, वार्ड नंबर 1, बाबू विजयनगर में एक विशेष आधार कार्ड और नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस शिविर में सैकड़ों स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया और अपनी आधार कार्ड संबंधी सेवाओं एवं आंखों की जांच का लाभ उठाया। शिविर का उद्घाटन स्वयं विधायक संजीव शर्मा ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, उत्तर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित अशोक भारतीय और सचिन डेढ़ा मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के क्रॉसिंग मंडल अध्यक्ष आशु गुर्जर, वार्ड नंबर 1 के पार्षद धर्मेंद्र नागर, और कॉलेज के डायरेक्टर अमित शर्मा ने मिलकर शानदार आयोजन सुनिश्चित किया। सभी गणमान्य अतिथियों का पारंपरिक रूप से माल्यार्पण, पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस शिविर में श्रेया आई सेंटर, इंदिरापुरम की ओर से नागरिकों के लिए मुफ्त नेत्र परीक्षण की सुविधा दी गई। साथ ही 18 वर्ष तक के लोगों के नए आधार कार्ड बनाए गए, और पहले से बने कार्डों में संशोधन एवं सुधार की सेवाएं भी दी गईं। सुबह से शाम तक कुल 155 लोगों ने नेत्र परीक्षण कराया, जबकि 125 नागरिकों के आधार कार्ड संबंधी कार्यवाही (नवीन/संशोधन) पूरी की गई। नागरिकों ने इस पहल की खुले दिल से सराहना की। राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा बताया गया कि विगत चार महीनों से आधार केंद्रों पर लंबी कतारों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया कि गाजियाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में समयसमय पर ऐसे चलित शिविर (मोबाइल कैंप) लगाए जाएंगे ताकि आम जनता को तत्काल और सरल सेवा मिल सके। शिविर में विशेष रूप से उपस्थित लोगों में विधायक संजीव शर्मा, बालकिशन गुप्ता, पंडित अशोक भारतीय, श्रेया आई सेंटर से डॉ. विकास वीरवाल, डाक विभाग की टीम, रिटायर्ड ढ्ढ्रस् ओमवीर वीरवाल, मनोज कुमार, चंद्रगुप्ता, आशु गुर्जर, धर्मेंद्र नागर, अमित शर्मा, अरविंद चौधरी, सत्येंद्र शर्मा, चौधरी रोहतास मावी, अजय राठौर, अजय राजपूत, हिमांशु प्रजापति, रितेश शर्मा, सौरभ यादव, आशु पंडित, बलप्रीत, बृजेश कुमार, अनिल कुमार, तसीम खान और मोनू कुमार जैसे अनेक प्रमुख लोग शामिल रहे। शिविर के अंत में आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस प्रकार के शिविरों से जुडे और सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की। स्थानीय प्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी इसी तरह के सेवा शिविर लगातार लगाए जाते रहेंगे, ताकि हर नागरिक तक जरूरी सेवाएं समय पर पहुंचाई जा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button