शहर-राज्य

रायपुर बिचपुरी की सड़क बदहाल, नाले के पानी से राहगीरों की बढ़ी परेशानी

वेलकम इंडिया पीलीभीत
पुरनपुर पीलीभीत थाना सेहरामऊ उत्तरी अंतर्गत रायपुर बिचपुरी गांव की सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क के बीच जगह-जगह गड्ढे और जलभराव होने से राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद स्थिति और भी खराब हो गई है। सड़क पर भरा पानी और कीचड़ राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। फोटो में भी सड़क की खराब हालत और जलभराव साफ दिखाई दे रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार रायपुर बिचपुरी की यह सड़क आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है। बताया गया कि करीब 94 गांवों के लोग सेहरामऊ रेलवे स्टेशन और पूरनपुर की ओर जाने के लिए इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। इसके बावजूद सड़क की हालत सुधारने की दिशा में जिम्मेदार विभाग की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है।
सड़क के दोनों ओर नाले बने हुए हैं, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि नालियां लंबे समय से बंद पड़ी हैं। जल निकासी की व्यवस्था ठीक न होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। इससे सड़क के खराब हिस्से में कीचड़ और गड्ढों की स्थिति और गंभीर हो जाती है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button