आध्यात्मग़ाज़ियाबाद

रंग-बिरंगी झांकियों के साथ आज निकलेगी गणपति विसर्जन शोभायात्रा

गाजियाबाद। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ मठ महादेव मंदिर में चल रहे भव्य श्री दूधेश्वर गणपति लड्डू महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को भगवान श्री गणेश का विशेष पूजन-अभिषेक किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भगवान गणेश के 1000 नामों का उच्चारण करते हुए लड्डू और दूर्वा अर्पित की गई। आज महोत्सव के समापन अवसर पर श्री दूधेश्वरनाथ मंदिर से भगवान श्री गणेश की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। रंग-बिरंगी झांकियों से सजी शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। महोत्सव के तीसरे दिन मंदिर के पीठाधीश्वर एवं दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज की अध्यक्षता में भगवान श्री गणेश का विशेष अभिषेक, शृंगार और सहस्रनाम पूजन संपन्न हुआ। दूधेश्वर वेद विद्यापीठ के आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजन कराया। गणपति सहस्रनाम के दौरान भगवान श्री गणेश के एक हजार पवित्र नामों का उच्चारण किया गया। इसके साथ ही भक्तिभाव से लड्डू और दूर्वा अर्पित की गई। पूजन के बाद भगवान गणेश का दिव्य शृंगार कर महाआरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस धार्मिक आयोजन में दिल्ली संत महामंडल के महामंत्री महामंडलेश्वर नवल किशोर दास महाराज, सचिव महंत कंचन गिरि महाराज, महंत धीरेंद्र पुरी महाराज, कोषाध्यक्ष एवं लंबे हनुमान मंदिर करोल बाग के महंत रमन गिरि महाराज, कोतवाल मंगल दास महाराज, प्राचीन देवी मंदिर गाजियाबाद के श्रीमहंत गिरिशानंद गिरि महाराज, महंत महेश दास महाराज तथा ज्योतिष भवन अयोध्या के राकेश तिवारी सहित अनेक संत-महात्माओं की उपस्थिति रही। सभी संतों ने भगवान श्री गणेश का पूजन कर लोकमंगल, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। विशेष पूजन दूधेश्वर वेद विद्यापीठ के सचिव आचार्य लक्ष्मीकांत, आचार्य नित्यानंद, आचार्य रोहित त्रिपाठी, आचार्य दीपक सिंह और आचार्य अजय दाधीच सहित अन्य विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न कराया। महोत्सव के आयोजन और व्यवस्थाओं में दूधेश्वर विकास समिति के अध्यक्ष, समाजसेवी एवं उद्योगपति अनुज धर्म गर्ग की विशेष भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से महोत्सव की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित किया गया। संपूर्ण व्यवस्था एवं प्रबंधन श्रीमहंत गौरी गिरि और दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर समिति की ओर से किया गया। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के पदाधिकारियों, आचार्यों, कर्मचारियों और सेवाभावी कार्यकर्ताओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। व्यवस्थाओं में विजय मित्तल एवं सिंगर सेवा समिति ने भी सहयोग किया। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि भगवान श्री गणेश की आराधना से जीवन के विघ्न दूर होते हैं और भक्तों को सुख, समृद्धि, सद्बुद्धि तथा मंगल की प्राप्ति होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से गणपति विसर्जन शोभायात्रा में श्रद्धाभाव के साथ शामिल होने का आह्वान किया। महोत्सव के समापन अवसर पर आज श्री दूधेश्वरनाथ मंदिर से भगवान श्री गणेश की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में आकर्षक और रंग-बिरंगी झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मंदिर परिसर में इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button