शहर-राज्य

मेरठ के खेल उद्योग को मिलेगी वैश्विक पहचान: IIA और इंडो-जापान चैम्बर ऑफ कॉमर्स (IJCC) के बीच ऐतिहासिक समझौता

उज्जवल रस्तौगी वरिष्ठ पत्रकार

ग्रेटर नोएडा/मेरठ भारतीय उद्योग संघ (IIA) और इंडो-जापान चैम्बर ऑफ कॉमर्स (IJCC) के बीच हुए सफल एमओयू (MoU) के बाद, आज ग्रेटर नोएडा में दोनों संस्थाओं के उच्चाधिकारियों की एक रणनीतिक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का नेतृत्व IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दिनेश गोयल और IJCC के चेयरमैन राहुल मिश्रा ने किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा स्वागत एवं प्रतिनिधिमंडल का परिचय
बैठक के शुभारंभ पर IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दिनेश गोयल ने दोनों संघों के प्रतिनिधिमंडल का आत्मीय स्वागत किया। श्री गोयल ने व्यक्तिगत रूप से IIA के प्रतिनिधिमंडल का परिचय कराते हुए उनकी औद्योगिक क्षमताओं और क्षमता संवर्धन (Capacity Enhancement) की दिशा में की गई पहलों पर प्रकाश डाला। उन्होंने वैश्विक सहभागिता बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि IIA के सदस्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
श्री गोयल ने इस एमओयू के सफल कार्यान्वयन के लिए दोनों पक्षों की एक ‘स्टीयरिंग कमेटी’ (Steering Committee) बनाने का प्रस्ताव रखा, जो इस समझौते के तहत होने वाले कार्यों की नियमित निगरानी और क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगी।
बैठक में शामिल प्रमुख व्यक्तित्व
इस महत्वपूर्ण बैठक में IIA के पूर्व चेयरमैन (मेरठ चैप्टर) व स्पोर्ट्स उपकरण निर्यात प्रोत्साहन काउंसिल के अध्यक्ष और प्रसिद्ध खेल उद्यमी सुमनेश अग्रवाल ने प्रमुखता से भाग लिया। उनके साथ उत्तराखंड के स्टेट चेयरमैन तरुण गोयल, एक्सपोर्ट सब्जेक्ट कमेटी के चेयरमैन श्री अमन अग्रवाल, देहरादून चैप्टर के चेयरमैन श्री अर्चित डावर, आईवाईसी (IYC) सचिव (संभल) शिवम बाजपेई, रक्षा उपकरण निर्माता (देहरादून) राहुल जैन एवं मुख्य कार्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
वहीं IJCC की ओर से सीनियर मैनेजमेंट टीम के श्री सुरजीत कलिता, श्री चौहान और राज कुमार सिंह ने बहुमूल्य जानकारी और विचार साझा किए।
जापानी तकनीक और मुख्यमंत्री योगी जी का विजन
बैठक के दौरान सुमनेश अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजनरी नेतृत्व और मेरठ के खेल उद्योग को वैश्विक स्तर पर पहुँचाने की उनकी प्रतिबद्धता को साझा किया। एमओयू का उद्देश्य जापानी तकनीक और वहां के सफल प्रशिक्षण सिद्धांतों को भारतीय MSME क्षेत्र, विशेषकर मेरठ के खेल उत्पादों (स्पोर्ट्स गुड्स और मशीनरी) में लागू करना है। बैठक में आईटी और ऑटोमेशन, रेलवे ट्रांसफॉर्मेशन और क्लस्टर-आधारित पर्यटन विकास जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की गई।
निष्कर्ष एवं भविष्य की राह
IJCC के चेयरमैन राहुल मिश्रा ने इस रणनीतिक बैठक का समापन करते हुए इसे अत्यंत सफल बताया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विशेषज्ञों से मिले बहुमूल्य फीडबैक और इस विजनरी चर्चा ने भविष्य के विकास का मार्ग प्रशस्त किया है। एमओयू के तहत भारतीय युवाओं और युवा उद्यमियों को जापान में प्रशिक्षण दिलाने पर भी सहमति बनी है, जिससे वे अपनी कार्यकुशलता बढ़ाकर राज्य की अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय योगदान दे सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button