Uncategorized

अटल आवासीय वि‌द्यालय प्रवेश परीक्षा शैक्षणिक सत्र -2026-27 को लेकर हुई बैठक।

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत निर्माण श्रमिकों के हितार्थ मुख्यमंत्री के स्वप्न के परिप्रेक्ष्य में स्थापित अटल आवासीय विद्यालय ग्राम कौन्दु तहसील सिकन्दराबाद जनपद बुलंदशहर के शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा-6 एवं कक्षा-9 में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा दिनांक 22.02.2026 को आयोजित किये जाने के उद्देश्य से आयुक्त/अध्यक्ष मेरठ मण्डल, मेरठ की अध्यक्षता में प्रवेश परीक्षा से संबंधित बैठक बुधवार को समय अपराह्न 3.00 बजे आयोजित की गयी। बैठक का संचालन अनुराग मिश्रा, उप श्रमायुक्त, गाजियाबाद क्षेत्र, गाजियाबाद द्वारा किया गया।

आयुक्त ‌द्वारा बैठक के माध्यम से सभी मुख्य विकास अधिकारियों को यह निर्देशित किया गया कि वह अपने नेतृत्व में अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा हेतु पात्र पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को कक्षा-6 एवं कक्षा-9 में प्रवेश हेतु पात्र (बालक/बालिकाओं) के शत-प्रतिशत आवेदन कराया जाना सुनिश्चित करें।

वि‌द्यालय में कक्षा-6 हेतु 160 छात्र/छात्राओं एवं कक्षा-9 हेतु कुल 65 छात्र/छात्राओं के चयन हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाना है। इस हेतु उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत दिनांक 30.11.2022 से पूर्व पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे एवं राज्याश्रित श्रेणी से संबंधित वह बच्चे जो कोविड से अनाथ हुए है जिनका महिला एवं बाल कल्याण विभाग में पंजीयन हो अथवा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना हेतु पात्र हो। उक्त समस्त श्रेणी के बच्चे प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हो सकते है। कक्षा-6 हेतु बच्चे की जन्मतिथि 01.05.2014 से पहले और 31.07.2016 के बाद की नहीं होनी चाहिये। कक्षा-9 हेतु जन्मतिथि 01.05.2011 से पहले एवं 31.07.2013 के बाद की नहीं होनी चाहिये। रिक्तियों में आरक्षण का प्राविधान भी नियमानुसार देय है। प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन की अन्तिम तिथि 31.01.2026 है।

आयुक्त द्वारा सभी को निर्देशित किया गया कि अटल आवासीय विद्यालय सीबीएसई बोर्ड के अग्रेजी माध्यम में श्रमिकों के बच्चों हेतु राज्य स्तर पर एक अभिनव प्रयोग है इसमें ज्यादा से ज्यादा प्रतिभाग होना एवं उसे सुनिश्चित कराये जाने की जिम्मेदारी सभी मण्डल के जिलाधिकारियों, मुख्य विकास अधिकारियों एवं समस्त सम्बन्धित अधिकारियों तथा सामाजिक संगठनों की है। विशेषकर उनके द्वारा कोटेदार प्रधान, पार्षद आदि का सहयोग प्राप्त करना आवश्यक है। आयुक्त महोदय द्वारा ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार विभिन्न माध्यमों से भी कराये जाने के निर्देश दिये गये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button