मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.किशोर कुमार आहूजा के निर्देशन में टीबी विभाग के कार्मिकों का दो दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण सम्पन्न

सक्षम प्रवाह संस्था के द्वारा कराया गया प्रशिक्षण*
*वेलकम इंडिया हापुड़ ब्यूरो*
हापुड़ जनपद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. किशोर कुमार आहूजा के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग के क्षय रोग (टीबी) विभाग द्वारा टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस), मुंबई द्वारा संचालित संस्था सक्षम प्रवाह के सहयोग से जिला सयुक्त चिकित्सालय परिसर सभागार में 28 जुलाई, 2026 से दो दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग (क्षमता संवर्धन) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसका समापन आज 29 जुलाई, 2026 को हुआ।प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयुक्त चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ हेमलता सिंह ने की। इस अवसर पर उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. के.के. शर्मा एवं जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी व जिला कार्यक्रम कॉर्डिनेटर दीपक शर्मा भी उपस्थित रहे।
दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्टेट कैपेसिटी बिल्डिंग कोऑर्डिनेटर श्री यशपाल सिंह राजपूत एवं इम्तियाज ने टीबी विभाग के समस्त कार्मिकों को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत क्षमता संवर्धन, प्रभावी संचार, टीम समन्वय, मरीज-केंद्रित सेवाओं, व्यवहार परिवर्तन, नेतृत्व क्षमता तथा कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान व्यवहारिक अभ्यास एवं समूह गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों की कार्यकुशलता को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया।
अपने संबोधन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों की दक्षता बढ़ाने के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव का लाभ टीबी रोगियों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने तथा जनपद को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग प्रदान करेगा और समय-समय पर इस प्रकार के प्रशिक्षण का आयोजन सभी कार्मिकों के लिए होना चाहिए
इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह ने सक्षम प्रवाह संस्था के कोऑर्डिनेटर एवं समस्त टीवी कार्मिकों का धन्यवाद किया एवम् सभी कर्मचारियों से अनुरोध किया की सभी कर्मचारी इस प्रशिक्षण में बताई गई बातों को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें जिससे कि सभी मरीजों को उसका लाभ मिल सके और जनपद के सभी मरीज सरकारी योजना का लाभ अच्छी प्रकार से ले सके



