शहर-राज्य

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं डीबीटी योजनाओं का भव्य शुभारंभ

 ब्लॉक संसाधन केंद्र भोजपुर में मुख्यमंत्री के सजीव प्रसारण के साथ लाभार्थियों को वितरित किए गए योजनाओं के लाभ

अनिल वशिष्ठ

मोदीनगर,(वेलकम इंडिया )। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के कर-कमलों द्वारा प्रदेशव्यापी मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना, विद्यार्थियों को डीबीटी के माध्यम से यूनिफॉर्म, जूते, बैग एवं स्टेशनरी हेतु धनराशि वितरण, तथा शिक्षकों एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने संबंधी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ वाराणसी में किया गया इसके समानांतर तहसील स्तरीय कार्यक्रम आज ब्लॉक संसाधन केंद्र भोजपुर में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के शुभारंभ एवं संबोधन का सजीव प्रसारण भी प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मंच का प्रभावशाली एवं गरिमामय संचालन श्रीमती अनुराधा ने किया। उन्होंने मंचासीन सभी माननीय अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यालय प्रबंधकों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती सुचेता सिंह ब्लाक प्रमुख भोजपुर एवं अन्य जन प्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर  अनेक जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी मुरादनगर जमुना प्रसाद एवं खंड शिक्षा अधिकारी भोजपुर सुश्री महिमा ने सभी माननीय अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों एवं उपस्थित जनसमुदाय का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना तथा विद्यार्थियों को डीबीटी के माध्यम से दी जा रही सहायता शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाएगी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पूर्ण पारदर्शिता के साथ पहुँचाया जाएगा।

मुख्य अतिथि श्रीमती सुचेता सिंह जी ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रही है। शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा तथा विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना सरकार की जनहितकारी एवं संवेदनशील सोच का प्रमाण है। उन्होंने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में  बैंक ऑफ़ इंडिया के प्रबंधक श्रीमती रितु सिंह द्वारा इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ कैशलेस चिकित्सा योजना कार्ड वितरित किया गया तथा मुख्यमंत्री के सजीव संबोधन का सामूहिक अवलोकन किया गया। उपस्थित सभी अतिथियों ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की मुक्त कंठ से सराहना की गई।  तहसील मोदीनगर स्तरीय कार्यक्रम में 150 प्रतिभागी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। कार्यक्रम को सफल बनाने में पवन कुमार तिवारी प्रदीप कुमार नीरज सनी अमरदीप  आदि का सहयोग सराहनीय रहा।कार्यक्रम का आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, गाजियाबाद के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button