मानसी गंगा स्थित मुकुट मुखारविंद मंदिर परिसर में ध्वजारोहण करते मंदिर रिसीवर मनीष बाबा
मानसी गंगा स्थित मुकुट मुखारविंद मंदिर पर हुआ ध्वजारोहण
मथुरा/गोवर्धन। मानसी गंगा स्थित प्रसिद्ध मुकुट मुखारविंद मंदिर पर मंदिर के रिसीवर मनीष बाबा द्वारा विधि-विधान के साथ ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान के दर्शन किए।
ध्वजारोहण के अवसर पर मंदिर रिसीवर मनीष बाबा ने गिरिराज जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर भारतवर्ष के कल्याण, सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि और सभी के जीवन में मंगल की प्रार्थना करते हुए धार्मिक परंपरा के अनुसार ध्वज अर्पित किया। ध्वजारोहण के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा और श्रद्धालुओं ने गिरिराज महाराज के साथ-साथ देशभक्ति के जयकारे लगाए। कार्यक्रम में सेवायत मनोज लम्बरदार, मंदिर मैनेजर चंद्रविनोद कौशिक, गजेंद्र सिंह एवं सुनील सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

