शहर-राज्य

मानसी गंगा में डूबने की घटनाओं के विरोध में आमरण अनशन शुरू, सात सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई तक आंदोलन जारी

मथुरा/गोवर्धन। मानसी गंगा में लगातार हो रही डूबने की घटनाओं और सुरक्षा व्यवस्था में कथित लापरवाही के विरोध में सामाजिक कार्यकर्ता चौधरी विनोदी सिंह के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया गया है। अनशनकारियों का आरोप है कि बार-बार हादसे होने के बावजूद प्रशासन श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावी इंतजाम करने में विफल रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन, तहसील प्रशासन और नगर पंचायत को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए संबंधित उपजिलाधिकारी को हटाने, मानसी गंगा के चारों ओर मजबूत रेलिंग व बैरियर लगाने, प्रशिक्षित गोताखोरों और लाइफगार्ड की तैनाती, प्रत्येक घाट पर लाइफ जैकेट व अन्य बचाव उपकरण उपलब्ध कराने, संयुक्त सुरक्षा ड्यूटी लगाने, सुरक्षित स्नान क्षेत्र चिन्हित करने तथा स्थायी सुरक्षा कार्ययोजना लागू करने की मांग की है।अनशनकारियों का कहना है कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए है और मांगें पूरी होने तक आमरण अनशन जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button