शहर-राज्य

थाना गोवर्धन पुलिस ने किए तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

मथुरा/गोवर्धन। थाना पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के तहत कार्रवाई करते हुए तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देश पर चलाए जा रहे वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव जाट मोहल्ला अडींग निवासी राकेश सिंह उर्फ बहादुर सिंह (31 वर्ष) को न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वहीं अडींग निवासी हरिमोहन पुत्र नारायण (32 वर्ष) को भी उसके निवास स्थान से पकड़ लिया गया। इसके अलावा सेहरा पायसा अडींग निवासी कंचन उर्फ विजय पुत्र विजेंद्र सिंह (25 वर्ष) को भी पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि तीनों अभियुक्तों के खिलाफ अलग-अलग मुकदमों में न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी थे। गिरफ्तार करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर, उपनिरीक्षक प्रदीप भदौरिया, विजय सिंह, अमित कुमार, राम सुंदर, देवेंद्र सिंह आदि थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button