शहर-राज्य

बिल्डिंग मटेरियल से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आमने-सामने भिडंत

असदुल्लाह सिद्दीकी

इटवा/सिद्धार्थनगर। जनपद के इटवा – बढ़नी मार्ग पर शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। खानकोट से सेमरी जाने वाले मार्ग पर बिल्डिंग मटेरियल से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे।
प्रथम दृष्टया हादसे की वजह ओवरटेक करने का प्रयास माना जा रहा है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी के हताहत या घायल होने की आधिकारिक सूचना नहीं है। वहीं, बिल्डिंग मटेरियल को हुए नुकसान का भी अभी आकलन नहीं किया जा सका है।
दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन मौके पर पहुंच गई है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button