सड़क पर उड़ रही धूल बन सकती है किसी की मौत का कारण,

लेकिन जिम्मेदार बेखबर।
रामघाट/बुलंदशहर/पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य से सड़क पर तेज गति से चल रहे वाहनों के कारण उड़ रही धूल से होटल संचालक बेहद परेशान है शिकायत करने के बाद भी मार्ग पर निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार के कानों पर जूं तक नहीं रंग रही हैं।
आपको बता दें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूजी कल्याण सिंह के नाम से अलीगढ़ से लेकर रामघाट तिराहे तक फोरलेन मार्ग स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य चल रहा है लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार ने दोनों साइडो गिट्टी डाल कर डाबरीकरण नहीं कराया गया है यही नहीं बीच में बनी काली सड़क को खोद कर डिबाईडर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है जिसके कारण सड़के किनारे पर पड़ी हुई गिट्टी पर तेज गति से चलने वाले वाहनों से उड़ रही धूल से मार्ग पर बने होटल स्वामी तथा राहगीर बेहद परेशान है जिससे से ग्रामीणों में सड़क पर निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार तथा लोकनिर्माण विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है सपा युवा नेता मोहन यादव ने जिला प्रशासन को अवगत कराते हुए सड़क पर उड़ रही धूल की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर जनता की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।




