ग़ाज़ियाबाद

कब्रिस्तान पर कब्जे के आरोप को लेकर हंगामा, पुलिस ने दोनों पक्षों को हटाकर संभाली स्थिति

गाजियाबाद। सिहानी गेट पुलिस चौकी के पास स्थित कब्रिस्तान में गुरुवार को विवाद के बाद हंगामा हो गया। स्थिति बिगडऩे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को हटाकर शांति व्यवस्था कायम की। पुलिस ने ज्वलनशील पदार्थ लेकर पहुंचने के आरोप में रहीसु उर्फ रहीसुद्दीन, उसकी पत्नी अंजुम और अन्य लोगों को हिरासत में लिया। वहीं, विरोध कर रहे दूसरे पक्ष के आबिद, भूरा सहित अन्य लोगों को भी मौके से हटाया गया। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय के अनुसार, रहीसु पक्ष पर कब्रिस्तान में कब्जे का प्रयास करने और ज्वलनशील पदार्थ लेकर सड़क पर हंगामा करने का आरोप है। इसको लेकर आसपास रहने वाले एक दर्जन से अधिक परिवारों के लोग विरोध करने पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और हाथापाई होने लगी। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सिहानी गेट व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनय सिंघल ने आरोप लगाया कि रहीसु पक्ष पहले भी कब्रिस्तान पर अवैध कब्जे की कोशिश करता रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल ऐसी कोशिशों का विरोध करता रहा है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि संबंधित पक्ष की गतिविधियों से शांति व्यवस्था बिगडऩे की आशंका थी। पुलिस ने समय रहते मौके पर पहुंचकर विवाद को बढऩे से रोका और कई लोगों को हिरासत में लिया। उन्होंने कहा कि मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button