शहर-राज्य

पीस पार्टी ने नगर पंचायत मगहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर ईओ को सौंपा ज्ञापन

संतकबीरनगर। नगर पंचायत मगहर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर पीस पार्टी के जिलामहासचिव/नगरप्रभारी हाजी फिरोज अहमद के निर्देशन व नगर अध्यक्ष ओबैदुन्नबी के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अधिशासी अधिकारी (ईओ) को सम्बोधित 7सूत्रीय मांगपत्र नगरपंचायत कार्यालय पहुंचकर लिपिक संजय दूबे को सौंपा।जिसमे नगर में व्याप्त समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने की मांग की। सात सूत्री ज्ञापन में नगर की बदहाल विद्युत व्यवस्था, ट्रांसफार्मर व विद्युत आपूर्ति, पेयजल संकट, सड़कों की जर्जर स्थिति, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरे की खराब व्यवस्था जैसे जनहित मुद्दों का उल्लेख किया गया।
पीस पार्टी के जिला महासचिव/नगर प्रभारी हाजी फिरोज अहमद ने कहा कि नगर के कई मोहल्लों में नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है।जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। वहीं कई स्थानों पर पेयजल की आपूर्ति बाधित है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इसी क्रम में नगर अध्यक्ष ओवैदुनवी ने कहा कि इस्लामनगर मोहल्ले में सड़क के बीच में लगे समरसेवल को जनहित में हटाया जाना जरूरी है।हर घर जल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिये खोदी गयी सड़कों की हालत बेहद खराब है ।जिससे आये दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। कस्बे की सबसे अहम और बड़ी समस्या विद्युत आपूर्ति की है।व्यवस्था को सही करने के साथ ही नगर के मुख्य मार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण रात में अंधेरा छाया रहता है। मच्छरों के प्रकोप से निजात दिलाने के लिये नियमित फागिंग करायी जाये।नगर प्रशासन द्वारा बढ़ाये गये गृहकर के बोझ से दबे नागरिकों को राहत देने के लिए उसे पुनर्निधारण किया जाये। इसके साथ सुरक्षा की दृष्टि से नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न मुख्य स्थानों पर लगे खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे को चालू कराया जाना जनहित में आवश्यक है।जिससे किसी भी घटना दुर्घटना होने पर उससे तत्काल नियंत्रण किया जा सके। इस दौरान पार्टी के हाजी फिरोज,ओवैदुन्नबी,मिनहाज मलिक उर्फ सज्जू,फ़करे आलम अंसारी सनी,अकरम अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button