पीलीभीत में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर

वेलकम इंडिया पीलीभीत
पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी पीलीभीत के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार शामिल हुए। बाइक सवार भाजपा कार्यकर्ताओं की विशाल तिरंगा यात्रा से शहर का माहौल राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो गया और मार्गभर भारत माता के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।तिरंगा यात्रा का शुभारंभ ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज से हुआ। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बाइकों पर सवार होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरे। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। यात्रा पीलीभीत नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रामा इंटर कॉलेज पहुंची, जहां इसका समापन किया गया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। तिरंगों से सजा शहर और देशभक्ति के नारों ने स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को और बढ़ा दिया। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करता है।तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत, जिला महामंत्री मंगली प्रसाद वर्मा, अनुराग अग्निहोत्री, ललौरीखेड़ा ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार, अमरिया ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह, मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष धर्म विजय सिंह गंगवार, जिला उपाध्यक्ष लेखराज भारती, विकास श्रीवास्तव, रेखा सिंह परिहार, अतिंदर पाल सिंह, मानसिंह राठौर, जिला मंत्री सत्यपाल वर्मा, विकास वाल्मीकि, अमित कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी अभिमन्यु गंगवार, जिला सह मीडिया प्रभारी दीपक सोनकर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।इसके अलावा विजय सिंह गंगवार, डालचंद वर्मा, चेतन शर्मा, भीम सिंह चौहान, हर्षित चौधरी, प्रतीक पांडे, रजनीश पांडे, अमित वाल्मीकि, धीरेन्द्र मिश्रा, सुमित गंगवार, शशिबाला कटियार, पुष्पा उपाध्याय, अंकुर गुप्ता, रत्ना शुक्ला, विपिन कुमार, मनोज मिश्रा, शिवनारायण शर्मा, अक्लीम मलिक, विवेक शुक्ला, प्यारेलाल कश्यप, अमनदीप मिश्रा समेत जिले भर से भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।



