शहर-राज्य

प्रतिबंधित पेड़ों का हुआ कटान वन विभाग ने की कार्यवाही

बुलंदशहर.ब्लॉक ऊंचागांव क्षेत्र के गांव मोजपुरा और मवई के बीच जंगलों में प्रतिबंधित जामुन के दो पेड़ काट दिए गए। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग भी मौके पर पहुंच गया था। वन दरोगा प्रमोद कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की और प्रतिबंधित पेड़ों का कटान सही पाया गया जिस पर दो पेड़ों का जुर्माना दस हजार रुपये लगाया गया। कहीं ना कहीं पुलिस की भी मिली भगत सामने आ रही है। यह कार्रवाई वन अधिनियम के तहत की गई। कि पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। पेड़ों की कटाई से पर्यावरण मानव जीवन और जीव-जंतुओं पर कई गंभीर नुकसान होते हैं। यहाँ मुख्य प्रभाव सरल भाषा में समझिए:
🌍 1. पर्यावरण पर प्रभाव
जलवायु परिवर्तन (Climate Change): पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड को सोखते हैं। उनके कटने से यह गैस बढ़ती है, जिससे ग्लोबल वार्मिंग बढ़ती है।
तापमान में वृद्धि: पेड़ छाया और ठंडक देते हैं। इनके कम होने से गर्मी बढ़ती है।
वायु प्रदूषण: पेड़ हवा को शुद्ध करते हैं। इनके कटने से हवा अधिक प्रदूषित हो जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button