शहर-राज्य
ब्लैकआउट मॉक ड्रिल से नागरिकों को आपातकालीन सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज परिसर में शुक्रवार को ब्लैक आउट मॉकड्रिल का आयोजन हुआ। शाम छह बजे सायरन बजते ही सभी तरफ अंधेरा हो गया। इसके बाद हवाई हमले में लगी आग बुझाने, बचाव कार्य और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए प्रशासनिक अमला दौड़ पड़ा। मॉक ड्रिल ब्लैक आउट में अग्निशमन विभाग, स्काउट गाइड वालंटियर्स, नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों, एनसीसी वालंटियर्स द्वारा छोटी आग बुझाने, घायलों को प्राथमिक चिकित्सा देने, गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
मॉक ड्रिल में अपर पुलिस अधीक्षक, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, उपजिलाधिकारी नौगढ़, क्षेत्राधिकारी सदर सहित पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन, प्रशासन और नागरिक सुरक्षा से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।

