निरोगी रहने के लिए नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य का चेकअप कराते रहना चाहिए- रफीउद्दीन सिद्दीकी

एआरसी हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर द्वारा उंचहरा में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
संतकबीरनगर। बुद्धवार को विकास खण्ड सेमरियावा के गांव उंचहरा कला में एआरसी हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर द्वारा उंचहरा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने शिविर का लाभ उठाये। इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
सेमरियावा ब्लाक के गांव उंचहरा कला में एआरसी हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर द्वारा उंचहरा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन भावी प्रधान प्रत्याशी रफीउद्दीन सिद्दीकी ने फीता काटकर किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जीवन का आधार है। निरोगी रहने के लिए नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य का चेकअप कराते रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से जो लोग किसी कारणवश हॉस्पिटल तक जा नहीं पाते। वह इसका लाभ उठा सकते हैं।
स्वास्थ्य शिविर में डायरेक्टर डॉ. मोहम्मद अजमल, डॉ. अनुपमा गुप्ता, डॉ. गुलाम अख्तर, डॉ. महबूब आलम, डॉ. अब्दुल क़य्यूम, डॉ. अंकित मोदी, डॉ. अखिलेश चौधरी ने मरीज़ों की निः शुल्क जांच की और दवाएं व उचित परामर्श भी दिये।
इस अवसर पर मोहम्मद मोकर्रम, मौलाना रफीक अहमद, अबरार अहमद, सुनील कुमार, मोहम्मद कासिफ, खुर्शीद अहमद सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।




