निरोगी रहने के लिए नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य का चेकअप कराते रहना चाहिए- शमशेर अहमद

एआरसी हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
संतकबीरनगर। शुक्रवार को विकास खण्ड सेमरियावा के एआरसी हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने शिविर का लाभ उठाये। इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
सेमरियावा ब्लाक के एआरसी हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन एमडी शमशेर अहमद ने किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जीवन का आधार है। निरोगी रहने के लिए नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य का चेकअप कराते रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से जो लोग किसी कारणवश हॉस्पिटल तक जा नहीं पाते। वह इसका लाभ उठा सकते हैं।
स्वास्थ्य शिविर में डायरेक्टर डॉ. मोहम्मद अजमल, डॉ. अनुपमा गुप्ता, डॉ. गुलाम अख्तर, डॉ. महबूब आलम, डॉ. अब्दुल क़य्यूम, डॉ. अंकित मोदी, डॉ. अखिलेश चौधरी ने मरीज़ों की निः शुल्क जांच की और दवाएं व उचित परामर्श भी दिये।
इस अवसर पर मोहम्मद मोकर्रम, मुजीबुल्लाह, शब्बीर अहमद, मुहम्मद आज़म, जुरेज अहमद, गुफरान अहमद, तनवीर अहमद, बृजेश कुमार भारती, फरीदा, नादिया, शमां, सुनीता, आशीष, वहीदुर्रहमान, हीरा, नवसीन, ज्योति आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।


