शहर-राज्य

नहीं रुक रहीं थाना गोवर्धन क्षेत्र में ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाएं 

मथुरा/गोवर्धन। अड़ींग पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ब्रज वाटिका कॉलोनी के लिए विद्युत आपूर्ति करने हेतु विभाग द्वारा ढाई सौ केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया था जिसको बीती रात चोरों ने खम्मा पर से निचे गिरकर चोरी का प्रयास किया परंतु लोगों की सजकता के कारण ट्रांसफार्मर चोरी होने से बच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 12-13 अगस्त बुधवार और गुरुवार की रात्रि समय करीब 3:00 बजे ब्रज वाटिका कॉलोनी की लाइट गुल हो गई जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा बिजली घर पर दी,  सूचना मिलने के पश्चात लाइनमैन देवी राम बिजली घर से ट्रांसफार्मर के पास आया तो वहां बिना नंबर की अर्टिगा गाड़ी को खड़ा देखा, देवी राम के अनुसार लाइनमैन को देखकर बिना नंबर की अर्टिगा कार वहां से भाग गई। वहां लगा ट्रांसफार्मर को नीचे गिरा हुआ पाया गया। ट्रांसफार्मर खुला हुआ पड़ा था। जानकारी के अनुसार सूचना पर रात्रि को ही 112 नंबर गाड़ी मौके पर आ गई। चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।  इससे पूर्व में भी थाना गोवर्धन अंतर्गत कल्याण करोति के पास से ट्रांसफार्मर में से चोरी की घटना को चोर अंजाम दे चुके हैं। कल्याण करोति पर से हुई ट्रांसफॉर्म में से चोरी के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे थे, उसके पश्चात पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। परंतु सवाल यह उठता है कि थाना गोवर्धन क्षेत्र में ट्रांसफार्मर चोर सक्रिय नजर आ रहे हैं आखिर इन ट्रांसफॉर्मर चोरों पर पुलिस पूर्णतया कब तक अंकुश लगा पाएगी या नहीं यह अभी समय के गर्भ में छुपा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button