शहर-राज्य

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो अलग-अलग मामलों में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। धन दयाल पाण्डेय

जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार 28 जुलाई 2026 को थाना तरयासुजान पुलिस टीम ने थाना पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 212/2026, धारा 65(1)/137(2) बीएनएस एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त ओमजी कुमार पुत्र संतोष प्रसाद, निवासी जगदीशपुर, थाना सेवरही, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया।

इसी क्रम में मुकदमा संख्या 173/2026, धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त शैलेस यादव पुत्र गोरख यादव, निवासी घघवा जगदीश, थाना तरयासुजान, जनपद कुशीनगर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि दोनों अभियुक्त संबंधित मामलों में वांछित थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत करने सहित आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की विवेचना प्रचलित है और आगे की कार्रवाई कानून के अनुसार की जाएगी।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अतुल कुमार बिंद, शुभम भार्गव, मुकेश कुमार तथा मुख्य आरक्षी दिवाकर मिश्रा शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button