शहर-राज्य

दीपावली से पहले घुंडीघाट पुल पर यातायात शुरू होने की उम्मीद

देवहा नदी पर पुल का निर्माण पूरा, इंजीनियर कर रहे क्षमता की टेस्टिंग

सांसद जितिन प्रसाद से जल्द उद्घाटन कराने की मांग

वेलकम इंडिया पीलीभीत
पीलीभीत। बीसलपुर- खुदागंज मार्ग पर शाहबाजपुर स्थित घुंडीघाट में देवहा नदी पर पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। फिलहाल इंजीनियरों द्वारा पुल की क्षमता समेत अन्य तकनीकी पहलुओं की टेस्टिंग की जा रही है। इसके जल्द पूरा होने की उम्मीद है। संभावना जताई जा रही है कि दीपावली से पहले पुल पर यातायात शुरू हो जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों और किसानों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश के प्रांतीय संरक्षक एवं किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने कहा कि आजादी के बाद से अब तक घुंडीघाट पर देवहा नदी पर पुल न होने के कारण बीसलपुर और खुदागंज क्षेत्र के कई दर्जन गांवों के किसानों को कृषि कार्यों के लिए आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। पुल और हाईवे का निर्माण शुरू होने के बाद से ही क्षेत्र के विकास को नई गति मिली है।उन्होंने कहा कि भारत सरकार की ओर से नेशनल हाईवे के तहत विकसित किया जा रहा यह मार्ग क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात साबित होगा। इससे उत्तराखंड के टनकपुर स्थित मां पूर्णागिरि धाम से मझोला, पीलीभीत, बरखेड़ा, बीसलपुर, शाहजहांपुर के खुदागंज, कटरा और जलालाबाद होते हुए फर्रुखाबाद तक सीधा संपर्क स्थापित होगा। इससे लोगों को कम दूरी में आवागमन की सुविधा मिलने के साथ व्यापार और कृषि गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।देव स्वरूप पटेल ने कहा कि पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने इस परियोजना को जल्द पूरा कराकर जनता को समर्पित कराने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष लगातार पैरवी की है। उन्होंने बीसलपुर, पीलीभीत और खुदागंज-कटरा, शाहजहांपुर क्षेत्र की जनता की ओर से जितिन प्रसाद से घुंडीघाट पुल का जल्द उद्घाटन कराने तथा हाईवे पर यातायात शुरू कराने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button