थाना दुधारा पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

संतकबीरनगर। थाना दुधारा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को मेहंदावल बाईपास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
थाना दुधारा उ0नि0 नन्दा प्रसाद, का0 राजा सिंह, का0 सुमित राय, म0का0 श्रुति निषाद ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को थाना दुधारा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 266/2026 धारा 87/137(2)/64(2)(एम) बीएनएस व 6/5L/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अभिषेक शाह पुत्र प्रयाग शाह निवासी विशुनपुर थाना परसा जनपद छपरा बिहार को मेहंदावल बाईपास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
विदित हो कि वादिनी द्वारा दिनाँक 21.06.2026 को थाना दुधारा पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने मामले में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था।



