थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने झपटमारी के मामले से सम्बन्धित 01अभियुक्त व 04 अभियुक्ताओं को किया गिरफ्तार

एक अदद पीली धातु की चैन व घटना में प्रयुक्त 01 अदद स्विफ्ट डिजायर गाड़ी बरामद
संतकबीरनगर।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में उ0नि0 उमाशंकर त्रिपाठी, उ0नि0 धर्मनाथ यादव, का0 बलिराम यादव, का0 मुकेश यादव, का0 दुर्गेश कुमार वर्मा, का0 आशुतोष सिंह, म0का0 गुंजन पाण्डेय, म0का0 पुजा देवी ने मु0अ0सं0 406/2026 धारा 304(2) बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त राजेश यादव पुत्र रामानंद निवासी बाछापार थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर व 04 अभियुक्ता अनिता पत्नी राकेश निवासी लक्ष्मीपुर थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर, मुस्कान उर्फ आचल पत्नी मेजर निवासी लक्ष्मीपुर थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर, आरती पत्नी राजकुमार निवासी कोहरा थाना गोला जनपद गोरखपुर, नेहा पत्नी विकाश निवासी लखनापार थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर को एक अदद पीली धातु की चैन व घटना में प्रयुक्त 01 अदद स्विफ्ट डिजायर गाड़ी के साथ सूतीमिल मगहर के दक्षिणी तिराहा के पास मोहम्मदपुर कठार से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया ।
दिनाँक 19.05.2026 को वादी श्री सचिदान्द त्रिपाठी पुत्र स्व0 परमात्मा प्रसाद त्रिपाठी निवासी भुजैनी थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना खलीलाबाद पर तहरीर दिया गया कि दिनाँक 15.05.2026 को समय करीब 8.30 बजे प्रातः उनकी पत्नी श्रीमती रिता त्रिपाठी महादेवा बाजार बस्ती रिश्तेदारी में जा रही थी कि कांटे पुलिस चौकी के आगे बूँधा प्राइमरी स्कूल के निकट और पुल से पहले ऑटो रिक्शा में पहले से बैठी 03 महिलाए उनके शरीर पर गिरने लगी और उनको पकड़ने लगी और इसी बीच गले की चैन छीनकर ई-रिक्शा से उतर गयी उसके बाद एक सफेद रंग की गाड़ी वाहन संख्या UP 53 FA 7810 आयी उसमें बैठ कर निकल गई । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 406/2026 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था ।
साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।
हमलोग का एक गिरोह है, हम लोग ई रिक्शा, टैम्पू तथा भीड़भाड़ वाली जगहो पर जाकर के महिलाओं की गले में पहने हुए चैन को देखसुन कर के खींच लेते हैं । हम लोग के आने जाने के लिए गाडी का व्यवस्था राजेश यादव करता हैं । दिनांक 15.05.2026 को सुबह के समय राजेश यादव ने स्विफ्ट डिजायर गाडी यूपी 53 एफए7810 से ड्राइवर को लेकर के कांटे चौराहे पर सुबह के समय लेकर के गये । खलीलाबाद की तरफ से एक ई रिक्शा गाडी में एक महिला बैठकर कांटे चौराहे की तरफ आ रही थी तभी अनिता, आरती, मुस्कान उर्फ आंचल ई रिक्शा में बैठ गयी । राजेश ने नेहा को कार में बैठा कर कुछ आगे चले गये । कुछ आगे जाने पर पुलिया के पहले तीनों लोग मिलकर के ई रिक्शा में बैठी महिला के गले की चैन को खींच लिए और ई रिक्शा को रोकवाकर तीनो लोग उतर गये । उसके बाद राजेश, नेहा के साथ आ गये और तीनों लोग जल्दी से कार में बैठ कर खलीलाबाद की तरफ निकल गये।



