ग़ाज़ियाबाद

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ की आरटीई के तहत, पात्र बच्चों को प्रवेश न देने वाले स्कूलों को कड़ी चेतावनी

रिपोर्ट – ब्रज पवार

लोकेशन – गाजियाबाद

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में आरटीई दाखिला योजना के अंतर्गत पात्र बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित कराने हेतु ऐसे स्कूलों की बैठक आयोजित की गई, जिन्होंने अब तक बच्चों का दाखिला नहीं लिया है।
बैठक में जनपद के 28 विद्यालयों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें डीपीएसजी मेरठ रोड, सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल, इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल, केआर मंगलम स्कूल, डीपीएस पब्लिक स्कूल सिद्धार्थ विहार, दशमेश पब्लिक स्कूल, डीपीएस पब्लिक स्कूल इंदिरापुरम, ऐलन हाउस स्कूल, सहज इंटरनेशनल स्कूल, गौतम पब्लिक स्कूल, रोज वैली पब्लिक स्कूल, टीआरएम पब्लिक स्कूल भोजपुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्कूल, ईस्ट दिल्ली स्कूल, कैम्ब्रिज स्कूल आदि उपस्थित हुए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ एवं मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ द्वारा प्रत्येक विद्यालय की क्रमवार समीक्षा की गई तथा सभी पात्र बच्चों का प्रवेश एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी महोदय ने आरटीई योजना के अंतर्गत दाखिला न लेने वाले विद्यालयों को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि कोई विद्यालय पात्र बच्चों को प्रवेश देने में लापरवाही बरतता है, तो संबंधित विद्यालय के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button